गोरखपुर: 81 दिनों की गो सेवा यात्रा शुरू, अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गो माता को योगी राष्ट्रमाता घोषित करें, हम उनके कसीदे पढ़ेंगे
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार सुबह गोरखपुर से 81 दिन की गो सेवा यात्रा की शुरुआत की।कार्यक्रम की शुरुआत सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा-हम यहां योगी आदित्यनाथ के लिए नहीं आए हैं।गोरक्षा के नाम पर इस जगह का नाम है।इसलिए हम यहां से यात्रा की शुरुआत कर रहे है।