चायल: काजू चौराहे के पास से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया
थाना चरवा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी अली खान पुत्र जुनैद अहमद, निवासी ग्राम सैय्यद सरावां, को काजू चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।