गढ़वा: बेलचम्पा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
Garhwa, Garhwa | Apr 22, 2026 गढ़वा जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है। गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव के पास गढ़वा रोड–चोपन रेलखंड पर मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान डंडई थाना क्षेत्र के कोइरी टोला निवासी राजकुमार मेहता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पह