मुज़फ्फरनगर: खाकी का ऑपरेशन क्लीन, जनपद में रातभर चली गोलियां, 4 एनकाउंटर में 5 बदमाश घायल, धर्मांतरण आरोपी से लेकर गौकश तक हुए लंगड़े
पुलिस ने देर रात अपराधियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए चार अलग-अलग मुठभेड़ों में 5 बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। इनामी गैंगस्टर, गौकश, वाहन चोर और धर्मांतरण आरोपी समेत कई शातिर बदमाश पुलिस के शिकंजे में आए। SSP संजय कुमार वर्मा ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान जारी रहेगा।