बरवाला: बतौड गांव में किसानों की फसल में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा; बिजली विभाग के अधिकारियों पर लगाए आरोप
सोमवार को शाम 4 बजे के करीब बतौड गांव के किसानों की फसल में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार किसान संदीप राणा, हरविंद्र राणा की फसल में आग लगी है। आग ने करीब 5 एकड़ में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गई। किसान संदीप राणा ने