राष्ट्रगीत वंदे मातरम गीत के 7 नवंबर को 150 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार ने 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिले के शासकीय कार्यालय सहित कलेक्ट कार्यालय में सामूहिक वंदे मातरम गायन किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का प्रसारण दिखाया गया और सुनाया गया।