सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने 10 माह से फरार टॉप-टेन आरोपी को गिरफ्तार किया, अपहरण-दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई
सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 माह से फरार चल रहे टॉप-टेनआरोपी चिमनलाल को गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।