अररिया: भलुआ नदी पर बना चचरी पुल पुल निर्माण की मांग तेज, भलुआ नदी बनी ग्रामीणों की मुसीबत#jansmamsya
Araria, Araria | May 25, 2026 अररिया जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत झमटा एवं बटुरबाड़ी पंचायत के बीच बहने वाली भलुआ नदी के नव्वा पाखर घाट पर पुल न बनने से स्थानीय ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबे समय से मांगी जा रही इस पुल की मांग को प्रशासन लगातार नजरअंदाज कर रहा है, जिसका खामियाजा आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों को उठाना पड़ रहा है।