जहानाबाद: खपुरा गांव में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में घायल गुड्डू के परिजन ने दी जानकारी
खपुरा गांव में हुए गोलीबारी में एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सदर अस्पताल में लाया गया जहां से गंभीर स्थिति के कारण पटना PMCH रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में घायल गुड्डू कुमार के परिजनों ने बताया कि, दो युवकों में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था जिसके संबंध में ही वे उक्त युवकों को समझाने गए थे और उन्हे गोली मार दी गई।