जहानाबाद: बुलाकी बीघा गांव में मच्छर की अगरबत्ती से झोपड़ी नुमा घर में लगी आग, अगलगी की घटना में झुलसकर एक बुजुर्ग की मौत
बुलाकी बीघा गांव में मच्छर की अगरबत्ती से झोपड़ी नुमा घर में लगी आग। अगलगी की घटना में झुलसकर एक बुजुर्ग की मौत। मामला जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के बुलाकी बीघा गांव का है, जहां दशरथ पासवान नामक बुजुर्ग रात में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सोए थे और इसी बीच घटना घट गई।