माण्डल: मांडल में बेखौफ बदमाशों का आतंक, बरामदे में सो रही महिला के कान चीरकर ले गए सोने के झुमके, इलाके में दहशत
मांडल थाना क्षेत्र के गाडरी खेड़ा गांव में शनिवार रविवार की मध्यरात्रि करीब 3 बजे मानवता को शर्मसार करने वाली लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर सो रही एक बुजुर्ग महिला के कान के झुमके इस कदर बेरहमी से छीने कि महिला के कान फट गए। लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।