बूरमू: बुढ़मू में तेज बारिश और वज्रपात से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Burmu, Ranchi | Apr 7, 2026 बुढ़मू थाना क्षेत्र के मक्का गांव में सोमवार शाम अचानक खराब मौसम ने कहर बरपाया। तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से जगन्नाथ गंझू के 25 वर्षीय पुत्र राजेश गंझू की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को शाम होते ही आसमान में गरज-चमक शुरू हो गई। इसी बीच राजेश किसी काम से घर के बाहर थे, तभी वज्रपात हुआ और वे उसकी चपेट में आ गए। घटना