पंचदेवरी: राजापुर गांव: ज़मीन विवाद में महिलाओं से मारपीट, 4 नामजद समेत 20 पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर दो महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चार नामजद एवं 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने शनिवार को शाम 7 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।