बहोरीबंद: बम्होरी गांव में BSNL लाइन बिछाने में लापरवाही, खुली नालियों से हादसों का खतरा बढ़ा, ग्रामीणों में आक्रोश
बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने का कार्य इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़कों के किनारे नालियां खोदकर छोड़ दी गई हैं, लेकिन समय पर उनकी पुराई नहीं की जा रही है बम्होरी गांव में करीब डेढ़ महीने से नाली खुदी हुई पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है