चूरू: राजकीय पूर्णानंद वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में गैर आवासीय योग आधारित प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
Churu, Churu | Nov 16, 2024 तीन दिवसीय गैर आवासीय योग आधारित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ समारोहपूर्वक हुआ। माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य जनार्दन वेदांत शिरोमणी, विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार शर्मा, भागीरथ मील, विनोद कुमार शर्मा, महेश शर्मा, महेश कुमार महर्षि, जगदीश प्रसाद सैनी, राम कुमार, दक्ष प्रशिक्षक जगदीश प्रसाद सैनी थे।