हुज़ूर: राम राज्य की भावना पर चल रही सरकार, नागदा में सीएम डॉ मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2026 उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित श्रीराम दरबार प्राण-प्रतिष्ठा एवं ध्वज पूजा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार राम राज्य की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण हुआ और 500 वर्षों का संघर्ष पूरा हुआ|