खंडवा नगर: खंडवा में बाइक फिसलने से हादसा, 4 साल के बच्चे समेत 3 घायल, पूर्व मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल
खंडवा जिले के मूंदी-सनावद स्टेट हाईवे पर ग्राम जलवा बुजुर्ग के पास बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। बाइक फिसलने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसे में धर्मेंद्र काजले, संतोष बावने और उनके साथ मौजूद 4 वर्षीय बच्चा राधेश्याम बर्डे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद तीनों सड़क किनारे पड़े दर्द से कराह रहे थे।