कोरिया तिहरे हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी सहित 4 आरोपियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत तस्करी विवाद से जुड़े चर्चित तिहरे हत्याकांड मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी सहित चार आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ थाने में सरेंडर कर दिया है।
गौरतलब है कि 16 जून की देर रात नौगईं गांव में फॉर्च्यूनर वाहन को हाईवा से रोककर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। इस हमले में भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को नामजद किया था, जिनमें से अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार या सरेंडर कर चुके हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
#KoreaMurderCase #ChhattisgarhNews
#BJPLeaderMurder #CrimeNews
#CGPrimeTime