अमरिया: अमरिया क्षेत्र के निसरा बरातबोझ में तीन दिवसीय उर्स का समापन, ज़ायरीनों की भीड़ उमड़ी
तहसील अमरिया क्षेत्र के निसरा बरातबोझ में हज़रत कुतुब शाह मियां रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय उर्स अकीदत और शानो-शौकत के साथ संपन्न हो गया। उर्स के दौरान दूर-दराज़ से आए ज़ायरीन ने दरगाह पर हाज़िरी देकर चादरपोशी की और मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगीं। कार्यक्रम में कव्वाली, फातिहा और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।