गभाना: गभाना थाना में थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन, तहसीलदार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
आपकों बता दें कि महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को थानों पर थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें अधिकारी राजस्व व पुलिस टीम के साथ बैठक कर ग्रामीणों की जमीनी विवाद से जुड़ी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराते हैं। शनिवार को गभाना थाना पर आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार गभाना कृष्ण गोपाल मिश्रा ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।