खागा: धाता नगर पंचायत में बन रहे योग स्पेस में घटिया निर्माण का आरोप, 35 लाख की लागत से बन रहा योग स्पेस, लोगों में नाराजगी
धाता नगर पंचायत कस्बे में कार्यालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन योगा स्पेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। नगरवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में खराब, बालू और गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर असर पड़