उज्जैन ग्रामीण: देवास रोड स्थित दताना के एक रिसोर्ट में कांग्रेस का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू,पटवारी बोले-भ्रष्टाचार का पोस्टमार्टम करेगी
देवास रोड स्थित दताना के एक रिसोर्ट में गुरुवार से जिला कांग्रेस कमेटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सहित एआईसीसी के कई पदाधिकारी शामिल हुए। उद्घाटन सत्र के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और सिंहस्थ के कार्यों में भ्रष्टाचार