हज़ारीबाग: दारू पुलिस ने नाकाम की पशु तस्करी की बड़ी कोशिश, इनोवा से चार गायें बरामद, तस्कर फरार
दारू थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के पशु तस्करी की कोशिश को विफल करते हुए एक इनोवा वाहन (JH10Z-6055) से चार गायों को सुरक्षित बरामद किया। झुमरा के दीपू चौक के पास वाहन का पहिया पंचर होने पर तस्कर पुलिस को आता देख वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर गायों को सुरक्षित कब्जे में लिया और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।