धमतरी: घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अर्जुनी निवासी रेख राम मरकाम ने अपने घर में फांसी लगा लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। आज रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन का सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।