सिरोही: सिरोही के सिरोडकी गांव में कुत्ते ने मासूम पर किया जानलेवा हमला, बच्चे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
Sirohi, Sirohi | Oct 21, 2024 सिरोही जिले के कालंद्री के सिरोड़की गांव में एक बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। मासूम के खेलने के दौरान कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले में कुत्ते ने मासूम के गाल को काटकर लहूलुहान कर दिया। बच्चे के चिल्लाने पर परिजन दौड़कर आए और बच्चे को बचाया। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।