भरथना: करौंधी में जल जीवन मिशन की लापरवाही से बदहाल सड़कें, बारिश में ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
महेवा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम करौंधी में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें दो वर्ष बाद भी मरम्मत का इंतजार कर रही हैं। बारिश शुरू होते ही सड़कें कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन मुश्किल हो गया है।