महोबा के बसौरा गांव निवासी हरिकिशन के 22 वर्षीय पुत्र जीतेन्द्र ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।