फतुहा: पैसेंजर लेकर जा रहे सीएनजी चालक से महारानी चौक के पास मारपीट कर बदमाशों ने गाड़ी, नगदी व मोबाइल छीना।
Fatwah, Patna | Jun 3, 2026 पैसेंजर लेकर जा रहा सीएनजी चालक से महारानी चौक के पास बदमाशों ने मारपीट कर गाड़ी,नगदी व मोबाइल छीन लिया है। पीड़ित सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बड़ी फुलवरिया गांव का रहने वाला अंकित कुमार ने इस संबंध में फतुहा थाना में लिखित शिकायत किया है। शिकायत मे उसने कुछ लोगों का नाम भी बताया है। शिकायत के आलोक मे फतुहा थाना पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है।