औरैया: मिशन 2027 को लेकर सपा ने भरी हुंकार, ककोर कार्यालय में मासिक बैठक संपन्न, पीडीए परिवार के सभी सदस्यों को दी गई भागीदारी
समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को दोपहर तीन बजे ककोर स्थित पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन ध्यान सिंह यादव ने किया, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की।