पंचकूला: 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्ति 2 सितंबर तक नई वोट बनवाने के लिए करें आवेदन : पंचकुला उपायुक्त
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 यश गर्ग ने कहा है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले ऐसे व्यक्ति फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करवाने के लिए आगामी 2 सितंबर तक आवेदन कर सकते है, जिनका मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है।पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियों के निपटारे के उपरांत 27 अगस्त को इन सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।