डूंगला: बड़ी सादड़ी में 227वीं रामधुन का आयोजन, नगर में भक्ति का माहौल बना
श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान की ओर से रविवार को 227वीं रामधुन का आयोजन किया गया। रामधुन आनंदधाम श्रीरामद्वारा से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कानोड़ दरवाजा क्षेत्र तक पहुंची। कानोड़ दरवाजा के पास बगदीराम, नानालाल और प्रकाश तेली के निवास पर रामधुन का भव्य स्वागत किया गया।