जबलपुर: जबलपुर GRP ने चोरी के चांदी के कड़े बरामद किए, एक खानाबदोश महिला गिरफ्तार
जीआरपी थाना जबलपुर पुलिस ने ट्रेन में चोरी की वारदात का आज मंगलवार को खुलासा करते हुए एक खानाबदोश महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 8750 रुपये कीमत के दो चांदी के कड़े बरामद हुए हैं। फरियादिया खुशबू चक्रवर्ती निवासी ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी, ट्रेन नंबर 61618 कटनी-इटारसी लोकल के जनरल कोच में स्लीमनाबाद से जबलपुर की यात्रा