जबलपुर: घमापुर: केक शॉप की आड़ में शोषण, युवती ने खोली दुकान मालिक की पोल, मामला दर्ज
जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने अपने ही नियोक्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, वह पिछले एक साल से जामनदास चौक स्थित ललित कुंदनानी की केक शॉप पर काम कर रही थी। युवती का आरोप है कि इस दौरान दुकान मालिक ललित कुंदनानी ने उसके साथ लगातार गलत काम किया और उसकी मजबूरी