अनूपपुर: पसान, फुनगा एवं अनूपपुर मंडलों की मासिक बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी संजय साहू ने शनिवार को जिले के पसान, फुनगा एवं अनूपपुर मंडलों की मासिक बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं को संगठन हित में बेहतर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।बैठकों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संजय साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचे।