कटनी ग्रामीण: नाग चांद: गुटका खाने से रोकने पर बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी, इलाज जारी
कटनी जिले के रीठी तहसील की सीमा से लगे नाग चांद में जहां पिता की डांट से नाराज एक 15 वर्षीय किशोर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, रीठी तहसील की सीमा से लगे नागचांद गांव में पिता ने अपने बेटे को गुटका खाने से मना किया। इस बात से नाराज होकर किशोर ने गुस्से में घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।