रामानुजगंज: 48 लाख की क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने पर पुलिस ने दूसरी गाड़ी भी कुर्क की
रामानुजगंज मंगलवार मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में पारित लगभग 48 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं होने पर जिला मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) रामानुजगंज ने पुलिस विभाग के एक और वाहन को कुर्क कर लिया है। न्यायालय के आदेश के पालन में थाना रामानुजगंज की बोलेरो वाहन क्रमांक CG 03-0038 को जब्त कर न्यायालय परिसर में खड़ा करा दिया गया