नौगांव: पहली ही कोशिश में अग्निवीर बने राजकुमार पटैल, मझगवां के बेटे ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
नौगांव जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बेदार के ग्राम मझगवां के युवा राजकुमार पटैल ने पहली ही कोशिश में भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर मिली इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जब राजकुमार अपने गृह ग्राम मझगवां पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गय