मुज़फ्फरनगर: ई-फार्मेसी के खिलाफ दवा व्यापारियों ने बिगुल बजाया, ऑनलाइन दवा बिक्री पर मेडिकल स्टोर बंद करने की तैयारी
मुज़फ़्फ़रनगर में ऑनलाइन फार्मेसी और कॉरपोरेट कंपनियों के खिलाफ दवा विक्रेताओं का विरोध तेज हो गया है। जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से छोटे मेडिकल स्टोर प्रभावित हो रहे हैं और जनस्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। संगठन ने ई-फार्मेसी पर सख्त नियंत्रण की मांग की है।