कटिहार: कारगिल चौक से कांग्रेस नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए
शनिवार की शाम 5 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कारगिल चौक से निकलकर अमर जवान चौक पर समाप्त किया गया। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना का मनोबल ऊंचा करने का था। तिरंगा यात्रा में कांग्रेस से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।