सहारनपुर: थाना मण्डी में औपचारिक चेकिंग के दौरान 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, मंडी क्षेत्र से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध व नशा तस्करी रोकने की अभियान के तहत थाना कोतवाली मण्डी टीम ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मुखबिर सूचना पर चैकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पकड़े गए अभियुक्त वकील व इंतजार के कब्जे से 12 बोतल अंग्रेजी शराब (पंजाब राज्य मार्का) बरामद हुई।