सहारनपुर: नगर निगम ने लोहानी सराय में बड़ा एक्शन, सड़क पर रखा सामान जब्त, दुकानदारों पर जुर्माना, अतिक्रमणकारियों में मची खलबली
सहारनपुर में नगर निगम ने शनिवार शाम 4 बजे लोहानी सराय क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई की। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाकर व्यापार कर रहे दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। अभियान शुरू होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया!