डुमरा: विश्वनाथपुर में एक युवक पर अज्ञात बदमाश ने किया हमला, जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर में एक युवक पर अज्ञात बदमाश ने जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव निवासी नवीन राय के रूप में की गई है। नवीन राय का इलाज फिलहाल अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद अज्ञात बदमाश फरार हो गया।