पट्टी: प्रयागराज आईजी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया
कंधई थाना क्षेत्र के भीटी कला गांव में तीन सप्ताह पहले एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। तीन दिन बाद मृतका की पहचान हुई, जो गांव के ही प्रमोद यादव के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पहले आरोपी पर 25 हजार र