हज़ारीबाग: लाखों की ठगी का आरोप! पैसे दोगुने करने का सपना दिखाकर कंपनी फरार?
हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में रिलीफंस रिलीफ निधि लिमिटेड पर निवेशकों से लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगा है। कंपनी लोगों से किस्तों में राशि जमा कराकर पासबुक देती थी और कम समय में अधिक मुनाफा व रकम दोगुनी करने का दावा करती थी। अवधि पूरी होने पर कार्यालय बंद मिला और संचालक फरार बताए गए। पीड़िता सविता कुमारी ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।