नीमच नगर: नीमच में अधिकारियों ने SIR कार्य का किया निरीक्षण, BLO के काम करने का तरीका देखा और तेज़ी लाने के दिए निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्य जारी है। यह अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित कर रहे हैं और प्राप्त फॉर्मों के डिजिटलीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है।।