नकुड: गंगोह में सामाजिक संस्था ने तीन गरीब बेटियों की शादी में घरेलू सामान कराया उपलब्ध
गंगोह। सामाजिक संस्था अल खैर फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद परिवारों की सहायता करते हुए तीन गरीब बेटियों की शादी के लिए आवश्यक घरेलू सामान उपलब्ध कराया गया। संस्था की ओर से यह सामान नगर के अलग-अलग मोहल्लों में संबंधित परिवारों के घर पहुंचाया गया। डॉ. खुशनूद ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कई मोहल्लों से जरूरतमंद परिवारों ने फाउंडेशन से सहायता की गुहार लगाई थी।