बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित युसूफ को गिरफ्तार कर 1 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा किया बरामद
सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे थाना सिंघावली अहीर के उप निरीक्षक रजत सिंह के मुताबिक थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित युसूफ पुत्र वाहिद खान निवासी बिलौचपुरा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के पास से एक किलो 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया तथा आरोपित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।