विदिशा नगर: दोपहर 2 बजे तक पारा 42 डिग्री, भीषण गर्मी से लोग बेहाल
विदिशा जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार दोपहर 2 बजे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। तेज धूप और लू जैसे हालातों के चलते सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला, वहीं लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।चिलचिलाती धूप के कारण बाजारों में भी भीड़ कम रही। गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है।