शामली: पुलिस लाइन शामली में निशुल्क हड्डी रोग शिविर का आयोजन किया गया
Shamli, Shamli | Jul 5, 2026 पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी के तत्वाधान में पुलिस लाइन शामली में पुलिसकर्मियों, उनके परिजनों एवं पेंशनरों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत निशुल्क हड्डी रोग शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हड्डियों, जोड़ो, कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों के दर्द, गठिया आदि का उचित परामर्श और उपचार दिया गया।