हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने 49 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा के साथ दो बाइक सवार युवकों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 49 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित दो बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों युवकों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच पड़ताल हनुमानगढ़ साइबर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह बीका को सुपुर्द की गई है।